JABALPUR: नहर में तैरती मिली महिला शिक्षिका की लाश, हत्या की आशंका - MP NEWS

सिहोरा/जबलपुर। शासकीय स्कूल की महिला शिक्षक का शव नर्मदा नहर में तैरता मिला, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, महिला एप्रिन पहने हुए, पैरों में व्यस्थित सेंडल भी पहने हुए है। महिला की शिनाख्त होने के बाद महिला के सास ससुर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। वही प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघुली के पास नहर में महिला शिक्षिका की लाश तैरते मिली महिला की शिनाख्त ज्योत्सना उर्फ ज्योति हल्दकार, अतरसूमा (सिलौडी थाना) निवासी के रूप में हुई है। मृतका नेगई गांव के स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि महिला शिक्षक की हत्या कर शव फेंका गया है क्योंकि जिस अवस्था मे महिला का शव मिला है प्रथम दृष्टया देखने में महिला एप्रिन पहने हुए ,पैरों में व्यस्थित सेंडल भी पहने हुए है। कहीं चोट के निशान नही मिले। 

मृतका घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी ।जिसका शव नहर में तैरता मिला। पुलिस भी इस मामले कुछ ज्यादा नही बता सकी और मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। सवाल यह भी उठता है कि आख़िर महिला अपने स्कूल से दूसरी में नहर तक कैसे पहुंची, या महिला के साथ किसी प्रकार की अनहोनी हुई फिर हत्या कर शव फेंका गया जिसकी तफ्तीश मझगवां पुलिस करने में जुटी है।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2EVOp3u