ARMY मेजर के खिलाफ 17 साल की बेटी के बलात्कार का मामला दर्ज - BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ थाने में भारतीय सेना के CHM- कंपनी हवलदार मेजर के खिलाफ उसकी 17 साल की बेटी ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित लड़की की मां और बड़ी बहन को उसके यौन शोषण के बारे में मालूम था परंतु वह दोनों पीड़ित लड़की को चुप रहने के लिए कहते थे। इससे पहले भी एक बार लड़की ने पुलिस से शिकायत की थी परंतु पुलिस घर आकर समझा-बुझाकर चली गई थी। 

चाइल्ड लाइन संचालक अर्चना सहाय के साथ 11वीं में पढ़ने वाली 17 साल की लड़की ने थाना बैरागढ़ आकर बताया कि उसके पिता जॉइन इंडियन आर्मी में कंपनी हवलदार मेजर हैं, और इन दिनों जम्मू कश्मीर में तैनात हैं, 2007 से उसके साथ गंदी हरकतें कर रहे हैं। पहले तो वह केवल अश्लील हरकतें करते थे परंतु इस साल मई के महीने में जब छुट्टी पर घर आए तो उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे बेरहमी से मारा गया। 

लड़की ने डायल 100 पर अपने पिता की शिकायत भी की परंतु पुलिस घर आकर उसके पिता को समझाइए देकर चली गई। पिता ने जाते हुए धमकी दी थी कि अक्टूबर में जब छुट्टी पर आऊंगा तो देख लूंगा। जान के डर से घबराई हुई लड़की ने गूगल पर सर्च किया और 28 सितंबर को चाय लाइन का पता हासिल किया। चाइल्डलाइन संचालक अर्चना सहाय ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान लड़की ने पिता, माता और बड़ी बहन के बारे में बताया। मामला दर्ज करने के बाद लड़की को आश्रय गृह भेज दिया गया है।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2HU35RW