आजाद अध्यापक शिक्षक संघ शाखा सिवनी ने गांधी जयंती के अवसर पर जिला हॉस्पिटल सिवनी के कोरोना योद्धाओं के लिए 100 PPE KIT सिवनी कलेक्टर को सौंपा

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कपिल बघेल ने जानकरी देते हुए बताया कि आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला सिवनी का हर सदस्य इस कोरोना महामारी की लड़ाई में शासन प्रशासन के प्रत्येक कदम के साथ खड़ा है, इस महामारी की लड़ाई को हम सब साथ मिलकर जन जागरूकता व सहयोग से जीत सकते हैं। आज संघ के सदस्यों के सहयोग से 100 PPE KIT देने के प्रथम लक्ष्य के साथ अन्य सहयोग देने का संकल्प भी लिया गया। कोरोना की लड़ाई में प्रथम पंक्ति में लड़ रहे मेडिकल स्टाफ सुविधाओं के प्रयास किया गया, आगे जिस प्रकार की सहायता की अपेक्षा शासन प्रशासन करेगा उसके लिए सभी सदस्य आगे आएंगे। संघ के जिलाध्यक्ष ने आगे अपील किया कि सभी आम जन मानस इसमे सहयोग करें व लोगों को सुरक्षित रहकर मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग कर, आपसी संपर्क को कम से कम कर कोरोना की लड़ाई पर विजय प्राप्त करें। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर संघ की ओर से प्रमुख सहयोगी की भूमिका में मुकेश नामदेव, प्रीतम ठाकुर, सुरेंद्र गौतम, अनिक धुर्वे, आशीष बघेल, प्रताप बघेल, नेलम पटेल, राजदीप भालेकर, ओम प्रकाश सनोडिया, नरेंद्र ठाकरे, गजेंद्र पांडेय, मनोज शर्मा, कपिल ठाकुर, आरती धुर्वे आदि उपस्थित रहे।



from New India Times https://ift.tt/2HU47xi