बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके, नेपाल में केंद्र


कोरोना के कारण लोग डरे हुए है। इस खतरनाक बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। लोग घरों में रह रहे हैं तो वहीं मंगलवार देर रात बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मुजफ्फरपुर के अलावा मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, मोतिहारी और समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में इस भूकंप के झटके को महसूस किए गए।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई , जबकि भूकंप का केंद्र बिहार सीमा से सटे नेपाल के दोलखा जिले में था। नेपाल में आए इस भूकंप के कारण बिहार के कई जिलों में कंपन महसूस किया गया। देर रात करीब 11 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के झटके आए, जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलने लगे।इस भूकंप में किसी केो जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3fGAhsp
via IFTTT