कोरोना की वजह से अमेरिका में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों की गई नौकरी


 दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी प्राकृतिक स्वास्थ्य आपदा के आगे घुटने टेकने को मजबूर हो गया है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने अमेरिका की कमर तोड़कर रख दी है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरीका की इकोनॉमी पर भी महामारी की बड़ी मार पड़ी है। इसका परिणाम यह हुआ कि देश के 3.3 करोड़ लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया है। कोरोना वायरस के चलते सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में ट्रैवल और पर्यटन उद्योग तबाह हो चुका है। अमेरिका में काम करने वाले लोगों की संख्या 165 मिलियन से अधिक है, इनमें से 33 मिलियन की नौकरी जा चुकी है, इसका बतलब यह हुआ कुल अमेरिकी श्रम शक्ति का 20 फीसदी हिस्सा अब बेरोजगार है।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2yRhmdW
via IFTTT