यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस सेवादल के शहर धौलपुर ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा ने जन्मदिन के मौके पर धौलपुर शहर स्थित वृद्ध आश्रम में मौजूद वृद्ध जनों को फल वितरण किया। उन्होंने वृद्ध जनों को केले, अनार, समोसे और लड्डूओं का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी वृद्धजनों का आशिर्वाद लिया और कहा कि बुजुर्ग लोग हमारे घर परिवार की व समाज की शान होते हैं हमको उन्हें इस तरह बृद्धि आश्रमों मे नहीं छोड़ना चाहिए। जिन मां-बाप ने हमको दुनिया दिखाइए, दुनिया में जीना सिखाया और जब हमारा समय आया उनको आराम देने का दुनिया दिखाने का तब कुछ अमीर जादे अपनी ऐशो आराम की जिंदगी जीने के चक्कर में अपने घर की इज्जत अपने बूढ़े मां-बाप को उनके हाल पर उन्हें वृद्ध आश्रम में छोड़ जाते हैं जो कि गलत है। इस मौके पर वृद्ध आश्रम के सभी बुजुर्गों ने आजाद मिर्जा को आशिर्वाद दिया। इस अवसर पर आकाश गॉड, दुष्यंत राणा, सलमान खान आदि लोग उपस्थित थे।
from New India Times https://ift.tt/2Y4mJjg
Social Plugin