शुक्रवार तड़के 4.30 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। कपाट खोलने की विधियां रात 3 बजे से ही शुरू हो गई थीं। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान गुरु शंकराचार्यजी की गद्दी, उद्धवजी, कुबेरजी की पूजा की गई। कपाट खुलने के बाद लक्ष्मी माता को परिसर स्थित मंदिर में स्थापित किया। भगवान बद्रीनाथ का तिल के तेल अभिषेक किया गया।
भगवान बद्रीविशाल की प्रथम पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से होगी। मंदिर खुलने के बाद पहली पूजा सुबह 9 बजे से शुरू होगी। पूजा में देश के कल्याण आरोग्यता के लिए प्रार्थना की गई। ऑन लाइन बुक हो चुकी पूजाएं भक्तों के नाम से की जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पर्यटन धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं दी हैं।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3fWI5qn
via
IFTTT
Social Plugin