दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा-गाजियाबाद की टैक्सी वसूलेगी 10000 ₹


दुनियाभर के अलग-अलग देशों में फंसे भारतीयों को वंदे भारत मिशन के तहत अलग-अलग विमानों से उन्हें भारत लाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचते हैं और आप टैक्सी करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

दिल्ली एयरपोर्ट से 250 किलोमीटर तक के दायरे के लिए आपको टैक्सी को 10000 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। यूपीएसआरटीसी की टैक्सी अगर आप बुक करते हैं और 250 किलोमीटर तक के दायरे में कहीं भी जाते हैं तो आपको 10000 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा जबकि 250 किलोमीटर से अतिरिक्त दूरी पर प्रति किलोमीटर 40 रुपए देना पड़ेगा।  एसयूवी के लिए आपको 12000 रुपए तक का भुगतान करना पड़ेगा। 250 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए आपको अतिरिक्त पैसे का भुगतान करना पड़ेगा, अतिरिक्त की यात्रा के लिए आपको प्रति किलोमीटर 50 रुपए देना पड़ेगा।अगर आपके पास पैसे की कमी है तो आप बस से सफर कर सकते हैं। नॉन एसी बस से 100 किलोमीटर तक की दूरी के लिए आपको 1000 रुपए देना पड़ेगा, जबकि एसी बस के लिए आपको 1320 रुपए देने पड़ेंगे। बस में अधिकतम 26 लोग बैठ सकते हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2T7WGoX
via IFTTT