दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या तीन लाख के पार हो गई है और संक्रमितों की संख्या 44 लाख 29 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 16 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।
दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 85 हजार को पार कर गई है और 14 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1754 मरीजों की मौत हो गई है। आंकडे़ बताते हैं कि अमेरिका में मृत्यु दर करीब छह फीसदी है वहीं, ब्राजील में सात फीसदी है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2Z8Y3aH
via IFTTT

Social Plugin