रूस में संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख पार


कोरोना वायरस का दंश झेल रहा रूस अब दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। बृृहस्पतिवार को रूस में भी संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख के पार पहुंच गया। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले दो सप्ताह में यहां एक दिन में सबसे कम नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही मृत्यु दर बेहद कम होने से बीमार होने वाली की संख्या बढ़ने के बावजूद जनहानि दूसरे देशों की तुलना में बेहद कम है।

बृहस्पतिवार शाम तक रूस में एक दिन में 9,974 नए मरीज मिलने के साथ संक्रमितों की संख्या 2,52,245 पहुंच गई। रूस से ज्यादा मरीज स्पेन में 2,72,646 और अमेरिका 14,30,348 में ही हैं।रूस में अब तक इस बीमारी ने 2,305 लोगों को शिकार बनाया है। जबकि 53 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। आंकडे़ बताते हैं कि अमेरिका में मृत्यु दर करीब छह फीसदी है.

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3dQcmFp
via IFTTT