मोदी ने बिल गेट्स से की कोरोना पर चर्चा, मांगे सुझाव


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स से बात की। दोनों के बीच कोरोना महामारी के वैश्विक असर करीब आधा घंटा बातचीत हुई।


साइंटिफिक इनोवेशन और रिसर्च एंड डेवलपमेंट भी दोनों की चर्चा में शामिल रहा। मोदी ने इस दौरान गेट्स फाउंडेशन के न केवल भारत में बल्कि दुनिया के कई अन्य हिस्सों में किए जा रहे स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की सराहना की। उन्होंने बिल गेट्स से सुझाव मांगे कि कैसे भारत की क्षमताओं को दुनिया के फायदे के लिए बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3dL2YCF
via IFTTT