राजधानी दिल्ली की रोहिणी स्थित जेल में बंद एक कैदी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जेल अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कैदी को कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसके संपर्क में आए 20 कैदियों और जेल स्टाफ के पांच लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
तिहाड़ जेल के अडिशनल आईजी राजकुमार ने बताया कि उसके संपर्क में आए तमाम कैदियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। जब तक इसकी रिपोर्ट आएगी, सभी को क्वारंटीन में रखा जाएगा। 25 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की तादाद 8 हजार के करीब पहुंच गई है। बुधवार को संक्रमण के 359 नए मामले सामने आने के साथ ही दिल्ली में इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 7,998 हो गई है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2T6ooCB
via
IFTTT
Social Plugin