नॉर्थ कोरिया में घुसा कोरोना वायरस, एक बड़े शहर को किया गया सील


नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने देश के एक बड़े शहर रासोन को सील करा दिया है। इसके बाद अब आशंका जताई जा रही है कि इस देश में भी कोरोना वायरस के केसेज हैं। रासोन के आसपास रहने वाले नागरिकों की मानें तो उन्‍हें इस बात का डर है कि या तो सिटी में कोरोना वायरस के केसेज हैं या फिर किम यहां का दौरा करने वाले हैं।

पिछले दिनों नॉर्थ कोरिया की न्‍यूज एजेंसी एनके की तरफ से बताया गया था कि नागरिकों को डर है कि कोरोना वायरस की वजह से देश में सख्‍त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इस वजह से लोगों में अजीब तरह की दहशत है और सब्‍जी मंडी में भीड़ ही भीड़ है।रेडियो फ्री एशिया के साथ बात करते हुए एक नागरिक ने बताया कि इस माह की शुरुआत में अथॉरिटीज ने रासोन में पब्लिक के घुसने पर रोक लगा दी थी। इस नागरिक ने बताया कि न सिर्फ ट्रेन बल्कि जो पैदल या अपनी गाड़ी से आने वाले लोगों की स्‍क्रीनिंग भी की गई और फिर उन्‍हें दाखिल होने से रोक दिया गया।(न्यूज़ सोर्स: वनइंडिया)

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/35YqucN
via IFTTT