रूस में पिछले 24 घंटे में 10 हजार से अधिक नए मामले


रूस में बुधवार को कोरोना के 10,000 से अधिक नए मामले रिपोर्ट किए गए। worldometers.info के मुताबिक रूस दुनिया का तीसरा ऐसा देश है, जहां कोरोना महामारी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक रूस में पिछले 24 घंटों में 10,028 नए मामलों की पुष्टि हुई है। देश में संक्रमितों की कुल  संख्या 242,271 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने बताया कि 1 लाख से अधिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में लगभग 1500 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2T2Lny6
via IFTTT