चीन में 6,40,000 कोरोना संक्रमित, 230 शहर कोरोना के गिरफ्त में


अमेरिकी समाचार वेबसाइट फॉरेन पॉलिसी के हाथ चौंकाने वाले दस्तावेज लगे हैं। लीक डाटा से पता चला है कि चीन में कोरोना वायरस के कारण 6.40 लाख लोग संक्रमित हुए और संक्रमण ने 230 शहरों को अपनी जद में लिया। इसमें फरवरी से लेकर अप्रैल अंत तक संक्रमित लोगों की सूची है।


संक्रमित मरीजों की पुख्ता संख्या के साथ इसमें उनके मिलने के स्थान की जीपीएस कोडिंग भी दर्ज है। चीनी सेना की इंजीनियरिंग एकेडमी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी से लीक हुए डाटा में अस्पतालों के साथ संक्रमितों के मिलने वाले स्थान जैसे होटल, सुपरमार्केट, रेलवे स्टेशन, रेस्तरां और स्कूलों के नाम भी शामिल हैं।  इस डाटा में इसकी जानकारी नहीं है कि संक्रमित मरीज ठीक हुआ या उसकी मौत हो गई। चीन दावा करता रहा है कि देश में संक्रमित लोगों की अधिकतम संख्या 83 हजार से अधिक नहीं पहुंची।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2Tjwwjl
via IFTTT