विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी निदेशक ने आशंका जताते हुए कहा है कि कोरोना शायद कभी नहीं जाए। माइकल जे रेयान ने कहा कि हो सकता है कि कोरोना भी एचआईवी तरह हमेशा के लिए जिंदगी का हिस्सा बन जाए।
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 92 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 43 लाख 42 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 16 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 83 हजार को पार कर गई है और 14 लाख 08 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/35YLUGO
via IFTTT

Social Plugin