इंदौर। शहर के पालदा क्षेत्र में एक युवक ने महिला चिकित्सक से अभद्रता की और उसे दुष्कर्म (RAPE) करने की धमकी दी। युवक ने महिला डॉक्टर (LADY DOCTOR) के क्लिनिक (Clinic) के बाहर खड़े होकर गालीगलौज की। कपड़े उतारकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी दी। आजाद नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को तेजाजी नगर निवासी महिला डॉक्टर की शिकायत पर कालू (Kalu Kushwaha) और उसके भाई मुकेश कुशवाह (Mukesh Kushwaha) निवासी पालदा के खिलाफ केस दर्ज किया है। डॉक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
इसमें वे बता रही हैं कि आरोपित ने उनके क्लिनिक के सामने खड़े होकर गालीगलौज की। कपड़े उतारकर अश्लील हरकत करने लगा। रेप करने की धमकी देने लगा। महिला मरीजों को भी धमकाया। संबंध नहीं बनाने पर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद भी पुलिस आरोपित को नहीं पकड़ पा रही है। बेटे को धमकाकर आरोपित 20 लाख रुपए ले चुका है। उसने बेटे को हत्या करने की धमकी देकर रुपए ले लिए थे। डर की वजह से बेटा घर छोड़कर भाग गया था। टीआई संजय शर्मा ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज है। पता चला है कि डॉक्टर ने बेटे की गुमशुदगी का केस तेजाजी नगर में दर्ज कराया था।
पुलिस के मुताबिक डॉक्टर आरोपितों के मकान में किराए से क्लिनिक चलाती है। दोनों के बीच तीन वर्षों का एग्रीमेंट था। आरोपित डॉक्टर से मकान खाली कराना चाहते हैं। इसी को लेकर विवाद चल रहा है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2xvY4GR
Social Plugin