इंदौर। मध्य प्रदेश के मन्दसौर में पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल द्वारा लिखी गई एक पोस्ट पर कमेंट करने से गुस्साए उनके बेटे आदित्य पाटिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर कमेंट लिखने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता अजय चोरडिया पर हमला बोल दिया।
गंभीर रूप से घायल अजय चोरडिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजय का कहना है कि मैंने नवकृष्ण पाटिल की एक पोस्ट पर कमेंट लिखा था कि ‘पहले नवकृष्ण पाटिल कहां गए थे’ इसी से खिन्न होकर पाटिल के पुत्र आदित्य ने मेरे ऊपर हमला किया है। मेरे नाक और मुंह से खून बह रहा था। मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रहा हूं।’ अजय उर्फ धन्नू नरेंद्र नाहटा समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर ने सिटी कोतवाली थाने के टीआई एसएल बोरासी को एफआईआर दर्ज करने और मौके पर जाकर जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया है।
2016 में पूर्व विधायक ने भी हाथ उठाया था
जुलाई 2016 में जिला कांग्रेस द्वारा शांति मार्च का आयोजन किया गया था। जिसमे जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल सहित कई नेता और कार्यकर्ता चल रहे थे। इसी दौरान कालिदास मार्ग पर अमृत होटल के सामने अचानक पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने अपने साथ चल रहे कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमावत को चांटा मार दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से सभी हतप्रभ रह गए। तत्काल जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनसिंह चौहान ने दोनों को दूर किया। कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमावत ने बताया कि चांटा मारने के बाद पाटिल ने मुझसे माफी मांगी और कहा कि यह कैसे हो गया, पता नहीं है। पार्टी के उचित फोरम पर शिकायत तो करूंगा।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2CTfoHM

Social Plugin