एमपी टेट वर्ग 3 के लिए व्यक्तित्व एवं उसका मापन एक महत्वपूर्ण टॉपिक है। हमने अपने पिछले आर्टिकल्स में अभी तक जो भी टॉपिक्स पढ़े हैं जैसे- वृद्धि, विकास, परिपक्वता, अनुवांशिकता एवं वातावरण,भाषा, विचार,समाज आदि का प्रभाव हमारे व्यक्तित्व पर पड़ता है। चलिए आज जानते हैं कि व्यक्तित्व क्या है और कैसे प्रभावित होता है और कैसे प्रभावित करता है।
व्यक्तित्व का अर्थ- Meaning of Personality
जैसा कि हमने बाल विकास के वैयक्तिक भिन्नता के सिद्धांत के अनुसार जाना कि प्रत्येक व्यक्ति या बच्चे में वैयक्तिक अंतर पाए जाते हैं। यहां तक कि जुड़वा बच्चे भी एक जैसे नहीं होते। "व्यक्ति के इन्हीं गुणों को व्यक्तित्व कहा जाता है" जो कि अपने आप में विशिष्ट (Unique) होते हैं। सामान्य रूप से तो व्यक्तित्व का अर्थ होता है बाहर से दिखाई देने वाला गुण या रूप से होता है परंतु मनोविज्ञान के अनुसार इसके अंतर्गत आंतरिक और बाहरी दोनों ही गुण / रूप शामिल होते हैं।
व्यक्तित्व शब्द बहुत ही व्यापक है। व्यक्तित्व शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के शब्द 'परसोनेयर'' Parsonare' से हुई मानी जाती है। इसका अर्थ है- ध्वनि करने के सादृश्य। ईसा से एक सदी पहले "पर्सोना" 'Persona' शब्द व्यक्ति के कार्यो को स्पष्ट करने के लिए उपयोग किया जाता था। पर्सोना का अर्थ है मुखौटा या मास्क।
व्यक्तित्व के प्रकार - Types of Personalities
मुख्य रूप से व्यक्तित्व 3 प्रकार का होता है।
बहिर्मुखी ( Extrovert), अंतर्मुखी (Introvert) और विकासोंमुखी (Evalutive)
बहिर्मुखी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति की रुचि बाहरी जगत में अधिक होती है जबकि अंतर्मुखी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति की रुचि स्वयं में अधिक होती है और विकासोन्मुखी जिसमें अंतर्मुखी और बहिर्मुखी का मिश्रण होता है।
व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक - Factors affecting the personality
व्यक्तित्व के निर्धारक तत्व में मुख्य रुप से जैविक और पर्यावरणीय कारक मुख्य होते हैं। जैविक कारकों में अनुवांशिकता, स्रावी ग्रंथियां, शारीरिक गठन व स्वास्थ्य, शारीरिक रसायन आदि हैं जबकि पर्यावरणीय कारकों में प्राकृतिक,सामाजिक व सांस्कृतिक कारक मुख्य रूप से शामिल है। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3FuAtY9
Social Plugin