अंडे देने वाला पत्थर कहां स्थित है, उसके अंडे में से क्या निकलता है, पढ़िए- GK in Hindi

पृथ्वी पर पक्षियों के अलावा कुछ जीव ऐसे होते हैं जो अंडे देते हैं। उनके अंडों में से कुछ समय बाद उन्हीं की तरह दिखने वाले पक्षी या जीव बाहर निकलते हैं। पक्षी हो या कोई और लेकिन अंडे देने वाला प्रत्येक प्राणी जीवित होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक बड़ा सा पत्थर भी अंडे देता है। हजारों सालों से देता रहा है। आइए जानते हैं प्रकृति के इस अजूबे के बारे में कुछ और जानकारी जुटाते हैं:- 

अंडे देने वाले पत्थर की ऊंचाई, चौड़ाई और उम्र, कितना पुराना है

इस पत्थर की ऊंचाई 20 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर है। इस पत्थर को Chan D Ya cliff (Chan Dan Ya अथवा ‘चन दन या‘ चट्टान) के नाम से पुकारा जाता है। यह चीन देश के दक्षिण-पश्चिम के गिझोउ प्रांत में स्थित है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बड़ा सा पत्थर 500 मिलियन (50 करोड़) साल पुराना है। इस पत्थर पर कुछ विशेष प्रकार के तत्व पाए जाते हैं। शायद यह पृथ्वी का हिस्सा नहीं है। अंतरिक्ष में किसी दूसरे ग्रह से टूट कर यहां गिर गया होगा। 

पत्थर के अंडों में से क्या निकलता है

इस पत्थर में से हर 30 साल में अंडे निकलते हैं। बिल्कुल गोल और इनकी सतह चिकनी होती है। आस-पास के गांव में लोगों के घरों में ऐसे हजारों ने मिल जाएंगे। जब भी इस पत्थर से अंडे गिरते हैं लोगों ने उठाकर अपने घरों में ले जाते हैं। साज सज्जा के उपयोग में लिया जाता है। वैज्ञानिक आज तक पता नहीं लगा पाए हैं कि एक पत्थर में से अंडे कैसे बनते हैं। अब तक यह प्रयोग भी नहीं किया गया कि यदि अनु को वहां से उठाकर कहीं दूर नहीं ले जाया जाएगा तो क्या उन अंडों में से कोई नया पत्थर निकल कर आएगा। 

वैसे कितना मजेदार है, जब दुनिया में एक नवजात पत्थर का जन्म होगा। बिल्कुल नवजात शिशु की तरह। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3eqeJBa