जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के शिक्षक-अध्यापक प्रकोष्ठ के प्रांताध्यक्ष मुकेश सिंह ने जारी विज्ञप्ति में बताया की देश ही नहीं पूरे विश्व में मनाया जाने वाला छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 7 साल पहले की गई थी परंतु उस की अधिसूचना आज तक जारी नहीं हुई है।
मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों एवं उनका परिवार जो तीन दिवसीय छठ महापर्व का व्रत रखते हैं वह इस त्यौहार को और हर्षोउल्लास व धूम-धाम से मना सकते थे। जबकि केन्द्र सरकार के साथ-साथ अन्य राज्य सरकारें भी 10 नबम्बर का सामान अवकाश दे रखा है। वहीं राज्य शासन द्वारा उत्तर भारत के इस महापर्व पर अवकाश का कोई प्रावधान न कर उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है।
संघ के मुकेश सिंह, मनीष चौबे, श्यामनारायण तिवारी, नितिन अग्रवाल, गगन चौबे, प्रणव साहू, मनीष लोहिया, मनोज सेन, मनीष शुक्ला, धीरेन्द्र सोनी, मो०तारिख, संतोष तिवारी, सुदेश पाण्डे नितिन शर्मा, विनय नामदेव, आदित्य दीक्षित, विजय कोष्टी, सतीश पटैल, सोनल दुबे, राजकुमार सिंह, देवदत्त शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, ब्रजेश गोस्वामी, पवन ताम्रकार, मनोज पाटकर, अनुराग मिश्रा आदि ने माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन को ई-मेल के माध्यम से पत्र प्रेषित कर मांग की है कि छट महापर्व पर केन्द्र शासन के समान राज्य कर्मचारियों का 10 नबम्बर 2021 का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों से संबंधित समाचारों के लिए कृपया MP karmchari samachar पर क्लिक करें.
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3EYL258
Social Plugin