रहीम शेरानी, झाबुआ/भोपाल (मप्र), NIT:

कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है कि देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू ने फिर हलचल मचा दी है। मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल को बर्ड फ्लू ने अपनी चपेट में ले लिया है।
अब तक मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपात बैठक बुलाई, बैठक में राज्य के चिकित्सक मंत्री समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। भारत सरकार द्वारा बर्ड फ्लू को लेकर जो निर्देश भेजे गए हैं उनको लेकर मंथन किया गया।
राज्य में पोल्ट्री फॉर्म के सैंपल लिए जाएंगे इसके लिए जल्द ही राज्य सरकार निर्देश जारी करेगी।
from New India Times https://ift.tt/35jFZwP
Social Plugin