अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

बुधवार को इटवा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पांडेय जी के आवास पर विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के समस्त सेक्टर, बूथ प्रभारी व नेताओ की बैठक आयोजित की गयी । जिसमें पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पांडेय जी ने कहा कि आप लोगों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। जो ये भाजपा के लोग पंचायत चुनाव को लेकर अफवाह फैला रहे है कि 40-50 वोट भी अगर कम रहेगा तो हम चुनाव जीत जाएंगे ये सब लोग पहले से ही हार से डरे हुए हैं तभी अनर्गल बात करके अफवाह फैला रहे है लेकिन आखिरी दम तक हम आप लोगों के साथ खड़े रहेंगे और उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। आप लोग समाजवादी के बैनर तले अपने अपने क्षेत्र में निडर होकर चुनाव लड़िये। डरने की जरूरत नहीं है। वर्तमान में केंद्र और प्रदेश में बैठी भाजपा की सरकार किसान विरोधी है, यह सिर्फ कारपोरेट घरानों को और पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। अभी जल्द ही भाजपा सरकार ने बड़े पूजी पतियों के कई हजार करोड़ रुपए माफ कर दी है। और ये लोग दिन रात झूठ बोलकर समाजवादियों के कामों को अपना बताने में लगे रहते हैं। जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई बेरोजगारी बड़े पैमाने पर बढ़ी है, पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। देश का किसान अपने हक और हुकूक के लिए धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन भाजपा सरकार इनकी कुछ भी सुनने वाली नहीं है। ये लोग किसानों के खेती को छीनने के लिए कॉन्टेक्ट फार्मिंग की खेती करा कर किसानों की जमीन हड़पने की साजिश कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी पूरी तत्परता के साथ किसनों साथ में है और किसानों के विरोध में लाए गए किसान विरोधी कानून का हर स्तर से विरोध करती रहेगी। भाजपा सरकार बिजली बिल में 3 गुना इजाफा करके गरीब जनता को चोट पहुंचा रही है। भाजपा सरकार रोजमर्रा की चीजें दाल चावल तेल घरेलू गैस डीजल पेट्रोल आदि में दिन प्रतिदिन वृद्धि कर रही है। आने वाले समय में भाजपा को आप लोग हटाने के लिए लग जायें और समाजवादी पार्टी के नीतियों का प्रचार प्रसार गावों में करते रहें जिससे जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करे।

कार्यक्रम में नि0 विधानसभा अध्यक्ष बड़े भाई जनाब कमरुज़्ज़मा खान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अजय चौधरी जी, श्री बेचई यादव जी, जिला उपाध्यक्ष श्री उदयभान तिवारी जी, नव नियुक्त विधानसभा अध्यक्ष भाई केके चौधरी जी, विधानसभा महासचिव भाई अब्दुल लतीफ, विधानसभा उपाध्यक्ष भाई दिनेश मिश्रा जी, नि0 विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी बबलू खान, बबलू पाठक, शाहिद हुसैन, जगदीश, देवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख तौलेश्वर निषाद , मोहम्मद हारून,सुरेश पाण्डेय, नईम राइनी, गुलाम अली, हरि पांडेय, भोला यादव, मो खालिद, विजय गौड़, मो0 फैसल, रामपाल शुक्ला, मो हसन, मो नफीस, सुशील तिवारी, राम चन्द्र पाठक, रामफेर यादव, पप्पू पांडेय, अफ़ज़ल हुसैन, संजय यादव, सतेन्द्र यादव, अक्षय अग्रहरि, अभिषेक सिंह, अजमल खान, रमजान, कालीचरन यादव, मित्र रवि दूबे, भाई अमित दूबे, राकेश पांडेय, संदीप द्विवेदी सहित भारी संख्या में समाजवादी साथी मौजूद रहे।
from New India Times https://ift.tt/39c7SYG
Social Plugin