छात्र-छात्राओं की शिकायत पर रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय पहुंचे एनएसयूआई नेता

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की शिकायत जब पूर्व छात्र नेता प्रकाश चौकसे से की तो उन्होंने छात्र छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति को तत्काल सभी छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणाम में सुधार करने
के लिए कहा।
प्रकाश चौकसे का आरोप है कि विश्वविद्यालय शासन के नियमों का बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहा है जिससे छात्र छात्राओं में काफी ज्यादा आक्रोश है।
पूर्व छात्र नेता प्रकाश चौकसे का कहना है कि बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम तो जारी कर दिया गया है पर हजारों छात्रों के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन गलत दिखाई दे रहा है ।जिस से छात्र-छात्राएं काफी परेशान हो रहे हैं। और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी हो रहे हैं।
पूर्व छात्र नेता प्रकाश चौकसे ने कुलपति को चेतावनी देते हुऐ कहा है कि अगर तीन-चार दिनों के अंदर मामले का हल नहीं निकला तो छात्र छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे।
कुलपति ने शीघ्र ही व्यवस्था सुचारू रूप से और परीक्षा परिणाम यथावत ठीक करने का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार, अनूप दांगी समर्थ समाधिया भव्य सक्सेना राहुल खरत सौरभ देवहरे समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



from New India Times https://ift.tt/3hNHgBt