WHO की वैज्ञानिक ने कहा, कोरोना को काबू करने में लग सकते हैं पांच साल


विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक का कहना है कि कोविड-19 महीमारी को नियंत्रित करने में चार से पांच साल का समय लग सकता है। मगर उम्मीद है कि एक प्रभावी टीके से वायरस का अंत हो सकता है।

वहीं अन्य विशेषज्ञों ने वायरस पर अंकुश लगाने की तारीखों की अपेक्षाओं को कम कर दिया है। पूरी दुनिया में अब तक वायरस की वजह से संक्रमितों की संख्या 4.3 मिलियन पर पहुंच गई है जबकि तीन लाख लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने एक डिजिटल कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं कहना चाहती हूं कि चार से पांच सालों के अंदर हम इसे नियंत्रित कर पाएंगे।'

वहीँ डॉक्टर माइक ने कहा कि एचआईवी कहीं नहीं गया। हम इस वायरस के साथ रह रहे हैं और हमने इसके लिए थेरेपी और इसके बचाव के उपाय ढूंढे और अब लोग पहले की तरह इससे डरते नहीं हैं। हम अब एचआईवी मरीजों को स्वस्थ और लंबी जिंदगी दे पा रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी यह बता सकता है कि यह बीमारी कब खत्म होगी।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2WUgzRt
via IFTTT