कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो खराब क्वालिटी के एन 95 मास्क निर्यात करने की वजह से चीन पर जमकर भड़के हैं। पीएम ट्रूडो ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार चीन को करीब आठ मिलियन यानी 80 लाख खराब मास्क के लिए बिल्कुल भुगतान नहीं करने वाली है।
कनाडा और चीन के बीच साल 2018 से ही तनाव चल रहा है। इन रिश्तों को अब मास्क के नए मुद्दे ने और तनावपूर्ण कर दिया है। कनाडा को जो एन 95 मास्क चीन से मिले हैं, वह 11 मिलियन की उस मेडिकल खेप का हिस्स थे जिन्हें चीन से आयात किया गया था। इनमें से बस एक मिलियन यानी 10 लाख मास्क ही ऐसे हैं जो कनाडा के स्टैंडर्ड पर खरे उतरे हैं और 1.6 मिलियन मास्क की टेस्टिंग जारी है।ट्रूडो ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इस बात का जिक्र खासतौर पर किया कि उनकी सरकार खराब क्वालिटी के पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) के लिए चीन को हरगिज भुगतान नहीं करेगी।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3bm5Ggj
via
IFTTT
Social Plugin