तमिलनाडु में कोरोना के 798 नए मरीज, 8000 से ज्यादा संक्रमित


देश में कोरोना वायरल का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट महाराष्ट्र है लेकिन पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु से सामने आए कोरोना के नए मामलों ने केंद्र और राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु में एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 798 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8,002 हो गई है।

तमिलनाडु में महामारी से अब तक 53 लोगों की जान जा चुकी है वही, 2051 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। राज्य में कुल 5,898 कोरोना के एक्टिव मरीज है। हाल के दिनों में तमिलनाडु में देखे गए कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि का एक कारण राज्य द्वारा किए जा रहे परीक्षणों की संख्या में तेजी से वृद्धि बताई गई है। तमिलनाडु ने कई और लोगों का परीक्षण किया है, जिससे कई सकारात्मक मामले सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 2806 नमूनों का परीक्षण कर रहा है।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3fFeW2D
via IFTTT