कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अबतक संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 85 हजार पार कर चुका है। एक तरफ जहां अमेरिका की तरफ से चीन पर लगातार इस बीमारी को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने भारत की तरफ मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मुझे ये कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि यूनाइटेड स्टेट अपने दोस्त भारत को वेंटिलेटर दान करेगा। हम इस महामारी के दौरान भारत और पीएम मोदी के साथ खड़े हैं। हम टीके को विकसित करने पर भी सहयोग कर रहे हैं। मिलकर हम इस ना दिखने वाले दुश्मन को हरा देंगे। ट्रंप ने कहा कि इस साल के अंत तक कोविड-19 का टीका विकसित होने की संभावना है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3dQB6x2
via
IFTTT
Social Plugin