दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 46 लाख के पार


दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख आठ हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 46 लाख 28 हजार को पार कर गई है। जबकि 17 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 88 हजार को पार कर गई है और 14 लाख 84 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्याल के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1680 मौतें हुई हैं, इसके साथ ही यहां मृतकों की कुल संख्या 87,000 से अधिक हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका भारत में हमारे दोस्तों को वेंटिलेटर देगा। हम इस महामारी के दौरान भारत और नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। हम टीका विकास पर भी सहयोग कर रहे हैं। साथ मिलकर हम अदृश्य दुश्मन को हरा देंगे। ट्रंप ने कहा कि हम भारत को बहुत सारे वेंटिलेटर भेज रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। हम भारत को काफी वेंटिलेटर भेज रहे हैं, हमारे पास बड़ी संख्या में वेंटिलेटर की सप्लाई है।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/36aJEfF
via IFTTT