औरैया में दर्दनाक हादसा, घर लौट रहे 24 मजदूरों की मौत


उत्तर प्रदेश के औरैया में गांव लौट रहे मजदूरों से साथ भीषण हादसा हुआ है। यहां दो ट्रकों की टक्कर में 24 मजदूरों की मौत हो गई है। 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली नेशनल हाईवे पर हुआ है।

बताया जा रहा है ट्रकों में सवार मजदूर दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल व सैफई पीजीआई भेजा गया है। जिला प्रशासन मौके पर मौके पर मौजूद है।  ये सभी मजदूर फरीदाबाद से गोरखपुर जा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर डीएम और एसपी समेत कई थानों का फोर्स मौजूद है। डीएम के मुताबिक सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औरैया के सीएमओ ने 24 लोगों की मौत की पुष्टि की है। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि 15 लोगों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2WCu0GT
via IFTTT