अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झाँसी के थाना नबाबाद अंतगर्त बजरंग चौकी कुम्हार का कुआँ के समीप एक प्रेमी युगल ने अपने आप को गोली मार कर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया गया है कि नरेन्द्र कुशवाहा उम्र 24 वर्षीय निवासी एरच ने अपनी प्रेमिका पिंकी राजपूत उम्र 18 वर्षीय को पहले गोली मारी फिर अपने आप को गोली मार कर जीवनलीला समाप्त कर ली।

बताया जा रहा है कि प्रेमी नरेन्द्र कुशवाहा अपनी मौसी के यहाँ गुमनावारा में रहता था जब्कि मूल निवासी जनपद झाँसी के एरच का रहने वाला बताया गया है। पुलिस जाँच मे जुटी है। वहीं बताते चलें कि नरेन्द्र का प्यार एकतरफा था या दोनों तरफ से था यह अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका जतायी जा रही है कि पिँकी की शादी 23 तारीख को होनी थी और घर में शादी की तैयारी चल रही थी। ये मामला बीती रात बुधवार और गुरूवार का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार रात में गोली चलने की आहट तो हुई लेकिन परिजनों ने सोचा कि कहीं पर पटाखे फूटे होंगे उसकी आवाज आ रही होगी लेकिन जब सुबह कमरा न खुला तो परिजनों को चिँता हुई और इसी बीच जब खिड़की को खोलकर देखा गया तो सभी हतप्रभ रह गये, एक ही बैड पर दोनों की लाशें देखकर परिजनों के होश उड़ गये। आनन फानन में पुलिस को सूचित कर पुलिस की निगरानी में गेट को तोड़ा गया एवं दोनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया गया है एवं फिल्हाल पुलिस जाँच में जुटी हुई है।
from New India Times https://ift.tt/2Z3P0I6
Social Plugin