उबले अंडे खाने के फायदे किसी को पता हो या नहीं फिर भी इसे लोग अपने नियमित आहार में शामिल करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोगों का मानना है कि कहीं न कहीं उबला अंडा हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कुछ अध्ययनों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उबले अंडे खाने के फायदे हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। उबले हुए अंडे खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। अंडे खाने से ना केवल शरीर मजबूत होता हैं बल्कि इससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती हैं। हालांकि अच्छे स्वास्थ्य के नजरिये से उबले अंडों को बहुत ही नियंत्रित मात्रा में सेवन किया जाना चाहिए।
1. अंडा खाने से हमारी आंखों के अंदर देखने की शक्ति भी बढ़ती है अगर हमारी आंखों में किसी प्रकार की दिक्कत है तो हमें उबले हुए अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए और यह हमारी आंखों की इंद्रियों को भी मजबूत करता है। इसमें ल्यूतियन और ज़ेक्सांथिन होता है, ये शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट जो आँख की रेटिना का निर्माण करते हैं।
2. अंड़ो में विटामिन डी और प्रोटीन की भरमार होती है। जिन लोगो के हाथों- पैरों और शरीर के बाकी हिस्सों में दर्द रहता है। उनको रोजाना कम से कम एक अंडा तो खाना ही चाहिए। अंडे खाने से दर्द कम होने के साथ ही हड्डियां मजबूत होती है।
3. अंडे आपको ऊर्जा देने का भी काम करते हैं। अंडे को प्रोटीन का प्रमुख स्रोत माना गया है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। एक स्टडी में भी यह बात साबित हुई है कि अंडा खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
4. अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो रोजाना उबले हुए अंडे का सेवन जरूर करें। क्योंकि अंडे के पीले वाले भाग में आयरन बहुत ज्यादा पाया जाता है। अंडे का पीला भाग खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाएगी।
5. हमारे मस्तिष्क को पर्याप्त मात्रा में पोषण की आवश्यकता होती है। प्रतिदिन अंडे के सेवन करने से आपका दिमाग अच्छा काम करता है। आपके मस्तिष्क को जिन पोषक तत्व की जरुरत होती है वो अंडे में होते है। अंडे में कॉलिन होता है जो की दिमाग के विकास में जरूरी होता है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2Sv43H1
via
IFTTT
Social Plugin