सम्मानित किए गए भाजयुमो कार्यकर्ता

बांसडीह(बलिया)। भारतीय जनता युवा मोर्चा बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह बांसडीह ब्लाक परिसर अंतर्गत डवाकरा हाल में आयोजित किया गया. इस दौरान बांसडीह विधानसभा के रेवती, बांसडीह व बेरूआरबारी मंडल के सभी पदाधिकारियों व कार्य समिति सदस्यों को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया गया.
बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने कहा कि युवा मोर्चा के माध्यम से बडे़ पैमाने पर नौजवान भाजपा से जुडे़, जिसके फलस्वरूप पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत प्राप्त हुआ. उ.प्र. में सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी युवा मोर्चा की बदौलत ऐतिहासिक जीत मिली. बांसडीह विधानसभा के नेता कनक पाण्डेय ने कहा कि संघर्ष के हर कदम पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया. नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पांच वर्षो के कार्यकाल में देशहित में बगैर किसी जाति-धर्म के तथा बिना भेदभाव का कार्य किया गया. जिसका परिणाम रहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है. इससे कोई समझौता नहीं किया जायेगा.
कार्यक्रम में प्रतुल ओझा, अभिषेक उपाध्याय, हीरालाल वर्मा, जितेन्द्र गुप्ता, जगमोहन राजभर, अभिमन्यु राजभर, वेदव्यास मिश्रा, लालबाबू वर्मा, रवि उपाध्याय आदि उपस्थित रहे. अध्यक्षता बांसडीह मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह व अंकुर उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया.

The post सम्मानित किए गए भाजयुमो कार्यकर्ता appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2Nx1Fzd
via IFTTT