भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 में सपाक्स पार्टी मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 14 पर प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है। फरवरी के अंत में इनकी घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी का मानना है कि 5 सीटों पर उसकी स्थिति मजबूत है, यहां उसके पास दमदार प्रत्याशी हैं। पार्टी फरवरी के अंत में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी। प्रत्याशियों के नामों की स्क्रूटनी शुरू कर दी गई है।
सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने बताया कि 29 सीटों में से 14 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। फोकस पांच सीटों पर रहेगा। इनमें इंदौर, मंदसौर, रीवा, सतना और जबलपुर सीटें शामिल हैं। पार्टी उन सीटों पर ताकत लगाएगी जहां सामान्य और पिछड़े वर्ग के वोटर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन
त्रिवेदी ने बताया कि समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन किया गया है। इसके लिए चर्चा चल रही है कि किस लोकसभा सीट पर किस दल का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। इस बार दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में भी सपाक्स के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। अन्य प्रदेशों में भी लोगों का समर्थन मिल रहा है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2Gh8FL5

Social Plugin