NDA गठबंधन खतरे में? अकाली दल ने कहा- हम भाजपा सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे


एनडीए के सहयोगी दलों और बीजेपी के रिश्तों में एक बार फिर से खटास की खबर आई है. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी अकाली दल ने गुरुद्वारा मामले में दखलअंदाजी को लेकर अल्टीमेटम दिया है और कहा कि बीजेपी ने अगर तख्त, गुरुद्वारा मामले में दखलंदाजी बंद नहीं की तो गठबंधन हमारे लिए मायने नहीं रखेगा. हम बीजेपी सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे.  चार आसान से सवालों का जवाब देकर जीते Paytm कैश 

शिरोमणि अकाली दल के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हमारे लिए गठबंधन अहम नहीं है. हमारे लिए कुर्सियां इंपॉर्टेंट नहीं हैं, सांसद विधायक व मंत्री बनना भी जरूरी नहीं हैं. हमारे लिए अपने गुरु घर जरूरी हैं . अगर बीजेपी की गुरुद्वारों के अंदर दखलंदाजी बंद नहीं होगी तो हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. क्योंकि एक सिख के लिए उसके पवित्र स्थान गुरुद्वारे सबसे ऊपर हैं . बीजेपी ने पहले पटना साहिब पर कब्जा करने की कोशिश की, जिसको सुखबीर बादल ने अमित शाह से बात करके सॉर्ट आउट करवाया. अब नांदेड के तख्त हजूर साहब में इन्होंने पहले अपने एमएलए को उसका प्रधान बनवा दिया और अब एक्ट को ही बदलने जा रहे हैं कि हमेशा के लिए वहां पर प्रधान कौन होगा वहां की सरकार तय करेगी.(साभार-एनडीटीवी)
 चार आसान से सवालों का जवाब देकर जीते Paytm कैश 

इसे भी पढ़ें -
Vodafone ने लॉन्च किए 3 नए रिचार्ज प्लान
Vivo V15 Pro स्मार्टफोन भारत में 20 फरवरी को होगा लॉन्च
5,000 रुपए से कम कीमत के शानदार फोन
BSNL ने लॉन्च किया 78रु का प्लान, हर दिन मिलेगा 3GB डाटा
Jio यूजर्स को फ्री में मिल रहा है 10GB डेटा



from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2Gd7BYR
via IFTTT