DAMOH में 4, BHIND में 6 साल की बेटियों के साथ रेप | MP CRIME NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में चाइल्ड रेप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भिंड में 60 साल की बुजुर्ग ने 6 साल की मासूम बच्ची का रेप किया तो दमोह में 4 साल की अज्ञात रेप पीड़िता मिली है। वो बरसते पानी में प्लेटफार्म और रेलवे कालोनी के बीच लावारिस पड़ी हुई थी। उसका मेडिकल किया तब पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। मासूम कौन और यह हैवानियत किसने की है, इसका पता नहीं चल पाया है। 

दमोह में 4 साल की मासूम का रेप, बरसते पानी में बेहोश मिली बच्ची

बुधवार की सुबह दमोह के रेलवे प्लेटफार्म और रेलवे कालोनी के बीच बने रेलवे के मनोरंजन गृह जलसा के पास लोगों ने एक चार साल की मासूम को बदहवास हालत में पड़ा देखा। तेज पानी बरस रहा था और मासूम भीगी हुई पड़ी थी। लोगों ने पुलिस को खबर की तो तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मासूम को उठाया और उसे दमोह के जिला अस्पताल लेकर गई। अस्पताल में मासूम की जांच की तो पता चला कि इस चार साल की मासूम के साथ रेप हुआ है। जिला अपस्ताल की सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी के द्वारा रेप की पुष्टि होने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने आला अधिकारियों को तत्काल इसकी सूचना दी।

समाचार मिलने पर महिला बाल विकास विभाग की टीम जिला अस्पताल पहुंची और मामले का संज्ञान लिया। पीड़ित लड़की के साथ हुई दुराचार की वारदात के बाद चारों तरफ दहशत का माहौल देखा गया। पीड़ित लड़की कौन है और रेलवे परिसर में कैसे आई, पुलिस इसकी जांच में लगी है। 


भिंड में 6 साल की मासूम से 60 साल के वृद्ध ने किया रेप

जानकारी के अनुसार भिंड के निबरौल गांव में एक 6 साल की बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी वहां से गांव का 60 साल का बुजुर्ग हरि सिंह गुर्जर गुजरा। हरि सिंह की नजर घर के बाहर खेल रही मासूम पर गई। हैवान हरि सिंह बच्ची को टॉफी का लालच देते हुए उसे अपने साथ ले गया। सूनसान जगह पर ले जाकर हरि सिंह ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने शोर मचाया तो वह उसको वहां छोड़ कर भाग गया। बच्ची ने यह बात आकर अपने घर वालों को बताई। बच्ची के परिजन बच्ची को लेकर गोहद थाने पहुंच गए और हरि सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हरि सिंह के खिलाफ 376 और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2moQGaB