भारत में लॉन्च हुआ Vivo Y71i, जाने कीमत और फीचर


भारतीय मार्केट में जल्द ही Vivo Y71i नाम वाला एक हैंडसेट उतारा जाएगा।  Vivo Y71i की कीमत 8,990 रुपये है। इसे जल्द ही ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। यह जानकारी सबसे महेश टेलीकॉम ने दी। उन्होंने वीवो वाई71आई के स्पेसिफिकेशन भी ट्वीट किए। पता चला है कि यह फोन वीवो वाई71 की तुलना में कम रैम और अलग रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। Gadgets 360 ने भी इस फोन को लॉन्च किए जाने की जानकारी की पुष्टि की है।

पाए 50GB 4G डाटा बिल्कुल फ्री, क्लिक करें

Vivo Y71i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।


इस फोन में एफ/1.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा एआई ब्यूटी फीचर के साथ आता है। वीवो वाई71आई में स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर हैं।Gadgets 360 की रिपोर्ट के अनुसार इसकी' बैटरी क्षमता 3,285 एमएएच की है।

मात्र चार प्रश्नों के उत्तर देकर जीते 400 रु का Paytm कैश



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2L3HtTQ
via IFTTT