Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने अपनी एक्स सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Nokia X5 को लॉन्च कर दिया है। नोकिया एक्स5 को अभी चीनी मार्केट में उतारा गया है। Nokia X5 में 5.86 इंच का एचडी+ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले, डुअल 4जी डुअल वीओएलटीई, मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप और डिस्प्ले नॉच शामिल हैं।
घर बैठे कमाए 15000 रु महीना, क्लिक करें
नोकिया एक्स5 के दो वेरिेएंट चीनी मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसका दाम 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को चीनी मार्केट में 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) में बेचा जाएगा। Nokia X5 की बिक्री चीनी मार्केट में 19 जुलाई से शुरू होगी।
Nokia X5 में 5.86 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है।
पाए 50GB 4G डाटा बिल्कुल फ्री, क्लिक करें
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2O0KzpJ
via IFTTT

Social Plugin