SAB TV पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉ. हाथी का किरदार अदा करने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद का 9 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट की शिकायत के कारण निधन हो गया था. अब डॉ. हाथी का किरदार अदा करने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद के निधन से तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स को बड़ा धक्का लगा है. डॉ. हाथी के किरदार की पॉपुलेरिटी देखते हुए ही शो मेकर्स ने इस किरदार को जारी रखने का फैसला किया है. और उन्हें अब इसका रिप्लेसमेंट भी लगभग मिल ही गया है. शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि इस किरदार के लिए हो सकता है एक्टर निर्मल सोनी को चुना जाए. क्योंकि कवि कुमार से पहले इस किरदार को निर्मल सोनी ही प्ले कर रहे थे. साल 2009 में कवि कुमार ने निर्मल सोनी को रिप्लेस किया था.
बेहद दुखी हैं इस शो के प्रोड्यूसर असित मोदी
इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट में उनके सूत्रों के मुताबिक तारक मेहता के शो को नए डॉ. हाथी मिलने की चर्चा है. जैसा कि इस शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा भी था कि वह डॉ. हाथी के निधन से बेहद दुखी हैं लेकिन वे उनके मशहूर किरदार को जारी रखना चाहते हैं. सूत्रों ने कहा कि डॉ. हाथी इस शो के चहेते किरदार थे और कवि कुमार जैसा होनहार कलाकर की तलाश थोड़ी मुश्किल है. इसलिए प्रोड्यूसर असित मोदी खुद रिप्लेसमेंट प्रोसेस का हिस्सा बने हुए हैं.
तबीयत खराब होने के बावजूद भी शूटिंग के लिए डॉ. हाथी
उन्होंने कहा कि जैसे ही मेकर्स को डॉ. हाथी के रोल के लिए नया चेहरा मिलेगा वे इसकी घोषणा जरूर करेंगे. कवि कुमार आजाद के निधन से शो की पूरी टीम शोक में डूबी हुई है और इससे उबरने की कोशिश कर रही है. प्रोड्यूसर ने कहा कि कवि कुमार उन एक्टर्स में से थे जिन्हें अपने काम से बेहद प्यार होता है. वह तबीयत खराब होने के बावजूद भी शूटिंग के लिए आया करते थे.
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2mpSrnZ



Social Plugin