
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर यहां जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में सैनिकों की वीरता एवं बलिदान की लम्बी परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी और राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा जिससे पूरे विश्व ने भारतीय सेना का लोहा माना। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।
The post त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2A6OhLx
Social Plugin