
मोदी ने कहा कि भारत को अफ्रीका का सहयोगी होने पर गर्व है और इस मामले में युगांडा अफ्रीकी महाद्वीप में विशेष महत्व रखता है।
पहली बार भारत का कोई प्रधानमंत्री युगांडा की संसद को संबोधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राथमिकताओं में अफ्रीका शीर्ष पर रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम अफ्रीका के साथ अपने संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। जैसा कि हमने प्रदर्शित किया है, यह निरंतर और नियमित रहेगा।
मोदी ने कहा कि भारत युगांडा के जिन्जा में उस पवित्र स्थल पर ‘गांधी विरासत केन्द्र’ का निर्माण करेगा, जहां फिलहाल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है। उन्होंने कहा, ‘‘युगांडा और भारत को एक साथ जोड़ने वाले विभिन्न धागों में एक धागा दोनों देशों की जनता है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी साझेदारी में अभी 40 से ज्यादा अफ्रीकी देशों में तकरीबन 11 अरब डॉलर की 180 ऋण सुविधाओं को लागू करना शामिल है।’’
The post आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अफ्रीका के साथ सहयोग मजबूत करेगा भारत- पीएम मोदी appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2mKypVo
Social Plugin