जबलपुर। RDVV- रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर द्वारा दिनांक 8 और 9 जनवरी 2022 का शासकीय अवकाश निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।
गौरतलब है कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में दिनांक 12 जनवरी 2022 को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाना है। इसी समारोह के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 8 एवं 9 जनवरी 2022 दिन शनिवार और रविवार का शासकीय अवकाश निरस्त किया गया है। इन तिथियों में विश्वविद्यालय पूर्ण रूप से खुला रहेगा। अतः समस्त शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
यह आदेश सहायक कुलसचिव (स्थापना) रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के द्वारा पत्र क्रमांक 2045 के द्वारा जारी किया गया है। इस आदेश में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं की गई है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3HD1eul
Social Plugin