भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राजधानी भोपाल के लिए स्थानीय अवकाश BHOPAL LOCAL HOLIDAY 2022 घोषित कर दिए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा दिनांक 5 जनवरी 2022 को जारी आदेश के अनुसार साल 2022 में चार लोकल छुट्टियां घोषित की गई हैं।
रंग पंचमी मंगलवार दिनांक 22 मार्च 2022
श्री गणेश चतुर्थी बुधवार दिनांक 21 अगस्त 2022
दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा मंगलवार दिनांक 25 अक्टूबर 2022
भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस शनिवार दिनांक 3 दिसंबर 2022
सनद रहे कि स्थानीय अवकाश सभी जिलों एवं शहरों में अलग-अलग मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार घोषित किए जाते हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित सरकारी अवकाश के अलावा स्थानीय अवकाश निर्धारित किए जाते हैं। स्थानीय अवकाश के दिन सभी प्रकार के सरकारी एवं प्राइवेट संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए जाते हैं।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3mY8Gs8
Social Plugin