भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में ग्रेसिम इंडस्ट्री से बड़ी मात्रा में ओलियम गैस का रिसाव हो गया। पूरे शहर में धुएं के बादल छाए हुए हैं। भोपाल गैस कांड के कारण लोगों में दहशत है। प्रशासन ने घोषणा की है कि गैस का रिसाव रोक दिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी मिली है कि ग्रेसिम उद्योग के Cs2 विभाग से शाम 4:00 बजे ओलियम गैस का रिसाव होने से पूरे शहर में गैस का धुआं ही धुआं फैल गया। इससे शहर में हड़कंप मच गया। लोगों के अनुसार धुआं इतना ज्यादा था कि आमने-सामने के व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहे थे। हर कोई व्यक्ति एक दूसरे को फोन लगाकर गैस के मामले में जानकारी ले रहे थे। उद्योग अधिकारी के अनुसार गैस रिसाव को रोक दिया गया है।
नागदा एसडीएम आशुतोष गोस्वामी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे प्लांट के ओलियम इवेपोरेटर के मेंटनेंस के दौरान वॉल फट गया। इस इवेपोरेटर का मेंटनेंस शनिवार से किया जा रहा है। बुधवार को ड्रेन वॉल्व की सफाई करते वक्त वॉल्व फट गया। इससे 45 मिनट तक गैस रिसाव होता रहा। इसके बाद इसे नियंत्रित कर लिया गया।
45 मिनट तक सल्फर ट्राय ऑक्साइड गैस का रिसाव होता रहा: एसडीएम
नागदा एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ने बताया कि सल्फर ट्राय ऑक्साइड गैस बादलों की तरह फैल जाती है, इस वजह से इसे कंट्रोल करने में 45 मिनट का वक्त लग गया। इससे सल्फर ट्राय ऑक्साइड का रिसाव शुरू हो गया। वॉल दो इंच का होने से अधिक प्रेशर से गैस का रिसाव हुआ। गैस निकलते देख फैक्ट्री और शहर में हड़कंप मच गया। नागदा शहर में लोग घरो में दुबक गए। जो लोग बाहर थे वो मास्क और मुँह पर कपड़े बांधकर निकले। फैक्ट्री प्रबंधन की बड़ी खामियां इसमें उजागर हुई है।
उज्जैन से रेस्क्यू टीम नागदा के लिए रवाना
मजदूरों व अन्य कर्मचारियों से यूनिट को खाली करा लिया गया। यह गैस धुआं बनकर शहर के कई क्षेत्रों में प्रवेश कर गई। इससे रहवासियों को भी सांस लेने में परेशानी हुई। मामले की जांच के लिए उज्जैन से प्रशासनिक अधिकारियों का दल नागदा के लिए रवाना हो गया है। समाचार लिखे जाने तक तक किसी की जान जाने या हादसे की सूचना नहीं है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.
@collectorUJN @PMOIndia @ChouhanShivraj नागदा ब्रेकिंग .
— gkparmar (@gkparmar1) January 5, 2022
ग्रेसिम फैक्टरी में से गैस का रिसाव
नागदा शहर धुंए के आक्रोश में
पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा
शहरवासी डर कर घरों में हुए कैद. pic.twitter.com/BRgquwdT6i
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3JLfFhS
Social Plugin