GWALIOR NEWS- फाइनेंस कर्मचारी की नेचुरल डेथ नहीं हत्या थी, पीएम रिपोर्ट से खुलासा

ग्वालियर। फूल बाग क्षेत्र में 8 दिन पहले फाइनेंस कर्मचारी सोमेश कौरव की डेड बॉडी मिली थी। पड़ाव थाना पुलिस इसे नेचुरल डेथ मान रही थी परंतु पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इस मामले में अब हत्यारे की तलाश की जा रही है। 

मृतक बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शील नगर निवासी 30 वर्षीय सोमेश कौरव पुत्र रामेश्वर कौरव का था। वह तनुष्का ऑटोमोबाइल पर फाइनेंस कंपनी में काम करता था। सोमेश का शव फूल बाग के पास स्थित देसी शराब की दुकान के पास पड़ा हुआ मिला था। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे इसलिए पुलिस का मानना था कि उसकी नेचुरल डेथ हुई होगी। पुलिस ने मर्ग कायम करके बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सोमेश की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। हत्यारे की तलाश की जा रही है। 

सनद रहे कि सोमेश के परिजनों ने उसी समय हत्या की आशंका जाहिर की थी। परिजनों ने कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त किया है। परिवार जनों के इनपुट के बेस पर पुलिस ने कुछ लोगों को राउंडअप किया है। ग्वालियर एसपी अमित सांघी का कहना है कि जल्द ही इस मामले में पूरा खुलासा कर दिया जाएगा। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3mOaO66