यदि इंसान पंख लगा ले तो क्या पक्षियों की तरह उड़ सकता है, इंजीनियरों ने बैटरी वाले पंख क्यों नहीं बनाएं- GK in Hindi

इंसानों ने हवाई जहाज बनाकर समुद्र पार किया। रॉकेट में बैठकर पृथ्वी से बाहर निकल गए लेकिन आज तक पक्षियों की तरह पंख क्यों नहीं बनाए। कितना अच्छा होता, उड़कर स्कूल जाते, कॉलोनी के कॉर्नर पर दूध लेने के लिए पैदल नहीं जाना पड़ता। जो इंजीनियर रॉकेट बना सकते हैं क्या वह पंख नहीं बना सकते। आइए पता लगाते हैं।

क्या इंसान कभी कबूतर की तरह अपनी छत से उड़ान भर सकता है

अपने सवाल का जवाब जानने के लिए सबसे पहले हमें पक्षियों के उड़ने का विज्ञान समझना पड़ेगा। MGSU bikaner से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे फिजिक्स और मैथ्स के स्टूडेंट भागीरथ कुमार सिंह बताते हैं कि ' पक्षियों और इंसानों के शरीर की बनावट में कई महत्वपूर्ण अंतर होते हैं। पक्षियों की हड्डियां खोखली होती है, उनमें air corpus होते हैं जिसमें हवा भर जाती है। यही कारण है कि वह गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से कुछ मात्रा में मुक्त हो जाते हैं और आसानी से उड़ान भर पाते हैं। 

इंजीनियरों ने हवाई जहाज और रॉकेट बनाए तो फिर पंख क्यों नहीं बनाए

पक्षियों का हार्ट इंसानों के हृदय से ज्यादा मजबूत होता है। वह तेजी से काम करता है। यही कारण है कि पक्षियों को उड़ते समय थकान नहीं होती और वह अपना संतुलन आसानी से बना पाते हैं। इंसान पक्षियों जैसे पंख तो बना सकते हैं परंतु यदि वह अपनी छत से उड़ान भरने की कोशिश करेंगे तो उनका दिल उनका साथ नहीं देगा। धड़कन बढ़ जाएगी और थकान भी। इंजीनियरों ने ऐसी कोशिश की थी। वजन के हिसाब से 35 फुट लंबे पंख बनाए गए लेकिन हार्ट ट्रांसप्लांट के बिना इंसान को उड़ाना असंभव है और अभी तक कोई डॉक्टर ऐसा नहीं हुआ जो किसी इंसान में किसी पक्षी का हार्ट ट्रांसप्लांट कर सके।

किसी भी पक्षी को ध्यान से देखिए, उसके शरीर की लंबाई ऊंचाई और वजन की तुलना में उसका सीना इंसानों की तुलना में कहीं ज्यादा बड़ा होता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3o7GJxA