अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के कमला नेहरू हॉस्पिटल में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब बच्चों के वार्ड में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि लगभग दो दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती थे। फिल हाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है।

आग पर काबू पाने के लिए दर्जन भर दमकल मौजूद हैं। वहीं सूचना मिलते ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी हॉस्पिटल पहुंच गये हैं। इस के इलावा प्रदेश के मुखिया शिव राज सिंह चौहान भी पल पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा और उपचार के निर्देश दिए हैं।
from New India Times https://ift.tt/3kl04KC
Social Plugin