अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी संदीप सरावगी ने मालन बस्ती को बच्चों पटाखे फुलझड़ियां और मिठाईयां भेंटकर हर्षोल्लास के साथ बच्चों के बीच दीपावली का त्यौहार मनाई। उन्होंने कहा कि इस पावन और जिंदगी में रोशनी लाने वाले इस त्यौहार को हम उन गरीब बच्चों के साथ इस पैगाम और संदेश के साथ त्यौहार मना रहे हैं की आगामी समय में जो आज मालन बस्ती की झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे हैं उनके लिए भी समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए और सभी का आशिर्वाद रहा तो यह करना हमारे लिए बड़ी बात नहीं है, यह विश्वास दिलाते हैं कि उनके लिए कुछ अलग ही होगा. इस मौके पर सुशांत गेडा, ऋषभ झा, अमित पांडेय, राजू सेन आदि संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद रहे।
from New India Times https://ift.tt/3EU76Ow
Social Plugin