वाहन चालकों पर पुलिस ने की चालानी कार्यवाही

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वाहन चेकिंग दौरान पुलिस द्वारा पच्चीस सौ रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने चालानी कार्यवाही करते हुए नीमढाना तिराहा पर वाहनों की सघन रूप चेकिंग की जिसमें 6 वाहन चालकों के पास दस्तावेज समय पर उपलब्ध नहीं होने के चलते इन चौपहिया-दुपहिया चालकों के खिलाफ मोटर व्हीलर एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 2500 रुपये वसूल किये। टीआई बृजेश मिश्रा के निर्देश पर आज इस कार्रवाई में एसआई पी सी राठी, परि एस आई अनिता सराटे, एएसआई मनीष बसेडिया, राकेश चौरासे, संदीप चौरसिया का सहयोग रहा है।



from New India Times https://ift.tt/3EWcPDc