मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

केंद्रीय हज कमेटी मुंबई के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर एम ए खान के बुरहानपुर आगमन पर मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन पर उनका पुष्प मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मुकीत खान (खंडवा) एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सैयद रियाज धार, बुरहानपुर जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी दादा, रियाजुल हक अब्दुल हक़ सेठ, इक़बाल अंसारी आईना, मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी शकील अहमद सिद्दीकी, पूर्व पार्षद जलील खान, वसीम अख्तर अंसारी एवं मुख्तार अंसारी उपस्थित थे। केंद्रीय हज कमेटी मुंबई के पूर्व सीईओ दो दिवसीय प्रवास पर बुरहानपुर पहुंचे हैं।
from New India Times https://ift.tt/3mTBMsZ
Social Plugin